CSK vs MI: मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, क्या चेन्नई में पलटेगी बाजी? 103 रनों की शर्मनाक हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई इंडियंस!

महामुकाबले का वक्त आ गया है! शनिवार, 2 मई को IPL 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की जोरदार भिड़ंत होने जा रही है। मुंबई की टीम एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में अपने पिछले अपमान का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

image credit: Google

फिलहाल दोनों ही चैंपियन टीमों की हालत खस्ता है। पॉइंट टेबल में चेन्नई 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर है, तो वहीं मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 अंकों के साथ 8वें पायदान पर खिसक गई है। मुंबई जैसी धाकड़ टीम के लिए ये स्थिति खतरे की घंटी है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है।

चेन्नई को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। वैसे भी चेपॉक के मैदान पर मुंबई का इतिहास कुछ खास नहीं रहा है, पिछले 5 मैचों में से 4 में उन्हें यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिन पहले, 23 अप्रैल 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई ने मुंबई को उन्हीं के घर में 103 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया था।

CSK vs MI मैच डिटेल्स

  • मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 44, IPL 2026
  • वेन्यू: एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • तारीख और समय: शनिवार, 2 मई 2026, शाम 7:30 बजे (IST)
  • लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग: जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप और वेबसाइट)

कैसी रहेगी चेपॉक की पिच? (Pitch Report)

हाल ही में चेन्नई की पिच पर अच्छी खासी उछाल देखने को मिल रही है। वैसे तो इस मैदान पर रन बनाना हमेशा से टेढ़ी खीर रहा है, लेकिन इस सीजन बल्लेबाज जिस तरह से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उसे देखकर एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की पूरी उम्मीद है। इस सीजन यहां हुए 5 मैचों के आंकड़े बताते हैं कि लक्ष्य का पीछा करने वाली (चेज करने वाली) टीमों का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है।

CSK vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच खेले गए: 40
  • चेन्नई ने जीते: 19
  • मुंबई ने जीते: 21

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

  • इम्पैक्ट प्लेयर: उर्विल पटेल

मुंबई इंडियंस (MI): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र।

  • इम्पैक्ट प्लेयर: रॉबिन मिंज

Tags: CSK vs MI IPL 2026, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026 match 44, Chepauk pitch report Hindi, CSK vs MI head to head, IPL match preview Hindi, Hardik Pandya, Ruturaj Gaikwad, cricket news Hindi, fantasy cricket tips Hindi

Post a Comment

और नया पुराने
WhatsApp Telegram