IPL 2026: GT और RCB के मैच में इन 3 धांसू Player Battels पर होगी पूरी दुनिया की नजर,

IPL 2026 के रोमांचक सफर में गुरुवार, 30 अप्रैल को एक और ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच नंबर 42 के तहत शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी।

image credit: iplt20

शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत और 4 में हार मिली है। पिछले मैच में पूर्व चैंपियन गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से बुरी तरह धोया था, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।

दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर आज गुजरात को हरा देती है, तो वो सीधे पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी। RCB का फॉर्म इस वक्त खतरनाक है। 8 मैचों में टीम ने 6 जीते हैं और सिर्फ 2 हारे हैं। पिछले मैच में तो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को महज 75 रनों पर ढेर कर दिया था और 6.3 ओवर में ही 9 विकेट से वो मैच आसानी से जीत लिया था।

GT vs RCB मैच में इन 3 सबसे बड़े 'प्लेयर बैटल्स' पर रहेगी सबकी नजर:

3. भुवनेश्वर कुमार vs साई सुदर्शन

भुवनेश्वर कुमार इस सीजन एक अलग ही खतरनाक फॉर्म में हैं। पिछले साल जहां वो जोश हेजलवुड के साथ सपोर्टिंग रोल में थे, वहीं IPL 2026 में वो RCB के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बनकर उभरे हैं। 8 मैचों में भुवी 7.61 के खौफनाक औसत से 14 विकेट झटक चुके हैं। 

उनका सामना साई सुदर्शन से होगा, जिनकी शुरुआत भले ही इस सीजन धीमी रही हो, लेकिन पिछले दो मैचों में उन्होंने अपनी लय पकड़ ली है। सुदर्शन ने पिछले दो मुकाबलों में 100 (58) और 87 (46) रनों की तूफानी पारियां खेली हैं। इन दोनों की टक्कर देखने लायक होगी!

2. जोश हेजलवुड vs शुभमन गिल

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन गजब के फॉर्म में हैं। 7 पारियों में उन्होंने 148.65 की स्ट्राइक रेट और 47.14 के औसत से 339 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 3 शानदार फिफ्टी शामिल हैं। वो सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को एक बार फिर तगड़ी शुरुआत देना चाहेंगे। 

लेकिन उनके सामने होंगे इन-फॉर्म ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड। चोट से उबरने के बाद हेजलवुड ने गेंदबाजी में आग लगा दी है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 4 विकेट चटकाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता था। हेजलवुड की सटीक लाइन और लेंथ गिल का कड़ा इम्तिहान लेगी।

1. कगिसो रबाडा vs विराट कोहली

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फ्लॉप शो के बाद सबको लगा था कि कगिसो रबाडा का टी20 क्रिकेट में जादू खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 8 मैचों में 9.48 की बेहतरीन औसत से 13 विकेट निकालकर उन्होंने अपना 'A-गेम' दिखाया है। उनकी तेज रफ्तार और लय बल्लेबाजों के लिए काल बनी हुई है। 

वहीं, दूसरी तरफ 'किंग' विराट कोहली एक बार फिर 'ऑरेंज कैप' की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। 8 पारियों में उन्होंने 162.50 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट और 58.50 के औसत से 351 रन कूटे हैं। पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर दबाव बनाने का उनका नया अल्ट्रा-अग्रेसिव अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रबाडा की रफ्तार और कोहली के आक्रामक शॉट्स के बीच का ये घमासान इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगा!

Tags: GT vs RCB Dream11 prediction, IPL 2026 match 42, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli vs Rabada, Shubman Gill, fantasy cricket tips Hindi, Narendra Modi Stadium pitch, player stats IPL, Josh Hazlewood, Bhuvneshwar Kumar

Post a Comment

और नया पुराने
WhatsApp Telegram