'मैं फोटो के पैसे लेता हूं...' 15 साल के इस IPL स्टार ने एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ किया मजेदार प्रैंक, Video वायरल!

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

image credit: iplt20

पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले, वैभव का एयरपोर्ट पर कुछ नन्हे फैंस के साथ मस्ती करते हुए एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में कुछ युवा फैंस उनके पास सेल्फी लेने आते हैं, लेकिन वैभव उन्हें ऐसा जवाब देते हैं कि बच्चे एक पल के लिए सन्न रह जाते हैं।

वैभव बड़ी ही सीरियस शक्ल बनाकर कहते हैं, "भाई, मैं फोटो लेने का पैसा लेता हूं। सही बोल रहा हूं भाई।"

"100 रुपये लेता हूं, पूरे दोगे तो बोलो..."

वैभव की ये बात सुनकर बच्चे हैरान रह गए और जैसे ही वो मायूस होकर वापस जाने लगे, वैभव ने उन्हें फिर से बुलाया। अपने प्रैंक को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, "मैं 100 रुपये लेता हूं, पूरे दोगे तो बोलो।"

मजे की बात तो ये रही कि बच्चों में से एक ने उन्हें 200 रुपये देने का ऑफर भी दे डाला! इसके बाद इस युवा बल्लेबाज ने हंसते हुए राज खोला कि वो सिर्फ उनके साथ मजाक कर रहे थे। ये सुनकर बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान और राहत आ गई। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ वैभव का ये मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।


बल्ले से भी मचा रहे हैं कोहराम

15 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है। पिछले सीजन के शानदार डेब्यू के बाद, वो इस साल भी गजब के फॉर्म में हैं। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने महज 57 गेंदों में एक तूफानी शतक जड़कर राजस्थान का स्कोर 228/6 तक पहुंचा दिया था।

हालांकि, उनकी इस शानदार शतकीय पारी के बावजूद राजस्थान वो मैच हार गई थी। SRH ने शानदार चेज करते हुए 9 गेंदें शेष रहते ही 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। इस हार के बाद रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है। शुरुआती 8 मैचों में टीम ने 5 जीते हैं और 3 हारे हैं। अब 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में उनका सामना शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स से होगा।

Tags: Vaibhav Sooryavanshi viral video, IPL 2026 news Hindi, Rajasthan Royals, Vaibhav Sooryavanshi prank, PBKS vs RR, cricket news Hindi, IPL viral video, Riyan Parag, Mullanpur, fantasy cricket tips Hindi

Post a Comment

और नया पुराने