मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, रातों-रात इस खूंखार स्पिनर को किया टीम में शामिल!

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चोटिल मिचेल सैंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के खतरनाक लेफ्ट-आर्म स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

image credit: google

36 साल के महाराज दुनिया के सबसे अनुभवी स्पिनरों में गिने जाते हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने उन्हें उनके 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी पलटन का हिस्सा बनाया है।

केशव महाराज साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने वाले खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। उन्होंने अब तक 218 टी20 मैचों में 7.12 की शानदार इकॉनमी से 191 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने साउथ अफ्रीका की कप्तानी भी की थी। अगर IPL की बात करें, तो 2024 में वो राजस्थान रॉयल्स के लिए दो मैच खेल चुके हैं, जहां उन्होंने कंजूसी से रन देते हुए 2 विकेट झटके थे।

सैंटनर को कैसे लगी थी चोट?

महाराज ने न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर की जगह ली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में, जहां मुंबई को 104 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी, कैच लपकने के चक्कर में सैंटनर अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे थे। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर डाइव लगाकर कैच पकड़ते समय वो बुरी तरह गिरे और उनका सिर भी मैदान पर जोर से टकराया। दर्द से कराहते हुए उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

'कनकशन सब्स्टीट्यूट' पर हुआ था विवाद

जब मुंबई की बल्लेबाजी आई, तो सैंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर उतारने पर थोड़ा विवाद भी हुआ। हालांकि, मैच के बाद हेड कोच महेला जयवर्धने ने साफ किया कि सिर पर चोट लगने की वजह से सैंटनर को कनकशन (चक्कर आना या सिर घूमना) की शिकायत थी, इसीलिए मैनेजमेंट को ये फैसला लेना पड़ा।

जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "सैंटनर के सिर, गर्दन और कंधे पर चोट लगी थी। जब वो वापस ड्रेसिंग रूम लौटे तो उन्हें चक्कर आ रहे थे। कंधे पर बर्फ तो लगाई गई, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं लग रही थी और वो खुद को स्थिर महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए हमें तुरंत उन्हें स्कैन के लिए ले जाना पड़ा।"

मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता

IPL 2026 में हार्दिक और उनकी मुंबई इंडियंस का सफर अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। शुरुआती 7 मैचों में से टीम सिर्फ 2 ही मैच जीत पाई है और पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर संघर्ष कर रही है। अब मुंबई का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा, जहां उन्हें हर हाल में जीत की दरकार होगी।

Tags: Mumbai Indians, Keshav Maharaj, Mitchell Santner injury, IPL 2026 news Hindi, MI vs CSK, Shardul Thakur, Mahela Jayawardene, cricket news Hindi, IPL replacement player, Mumbai Indians points table, SRH vs MI

Post a Comment

और नया पुराने