MI vs CSK मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर! जानिए अब किसके सिर सजा है ताज?

 पिछले सीज़न, यानी 2025 में, साई सुदर्शन ने 15 मैचों में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर शानदार कब्ज़ा जमाया था।

लेकिन IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में अब एक नया बॉस आ गया है - अभिषेक शर्मा! दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक तूफानी शतक जड़कर, सनराइजर्स हैदराबाद के इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने अपने ही टीम के साथी हेनरिक क्लासेन (320 रन) को पछाड़ते हुए 323 रनों के साथ नंबर वन की कुर्सी छीन ली है। इस बड़े उलटफेर के कारण शुभमन गिल अब 265 रनों के साथ खिसक कर चौथे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 254 रनों के साथ 5वें पायदान पर मौजूद हैं। इसके अलावा अपनी नाबाद 101 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत संजू सैमसन ने सीधे तीसरे नंबर पर छलांग लगा दी है।

बल्लेबाज़पारियांरनऔसतस्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा (SRH)732353.83215.33
हेनरिक क्लासेन (SRH)732053.33153.11
संजू सैमसन (CSK)729358.60178.65
शुभमन गिल (GT)526553.00151.43
वैभव सूर्यवंशी (RR)725436.29220.87

IPL ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीज़न के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट के दौरान हर मैच के बाद यह कैप एक सिर से दूसरे सिर पर सजती रहती है।

सीज़नखिलाड़ीटीममैचरन
2008शॉन मार्शकिंग्स इलेवन पंजाब11616
2009मैथ्यू हेडनचेन्नई सुपर किंग्स12572
2010सचिन तेंदुलकरमुंबई इंडियंस15618
2011क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु12608
2012क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु15733
2013माइकल हसीचेन्नई सुपर किंग्स16733
2014रॉबिन उथप्पाकोलकाता नाइट राइडर्स16660
2015डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद14562
2016विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16973
2017डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद14641
2018केन विलियमसनसनराइजर्स हैदराबाद17735
2019डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद12692
2020केएल राहुलकिंग्स इलेवन पंजाब14670
2021रुतुराज गायकवाड़चेन्नई सुपर किंग्स16635
2022जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स17863
2023शुभमन गिलगुजरात टाइटंस17890
2024विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु15741
2025साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस15759

Post a Comment

और नया पुराने