IPL 2026 Purple Cap: MI vs CSK मैच के बाद बड़ा उलटफेर, इस धाकड़ गेंदबाज ने प्रिंस यादव से छीनी पर्पल कैप!

पिछले सीजन (2025) की बात करें तो गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना जलवा बिखेरा था। उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाकर पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया था।

Image Credit: Alamy

लेकिन इस बार पर्पल कैप की रेस में जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है! चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने प्रिंस यादव को पछाड़ते हुए एक बार फिर से पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हुए रोमांचक मैच में अंशुल ने एक अहम विकेट झटका, जिसके बाद 7 मैचों में उनके कुल 14 विकेट हो गए हैं। दूसरी ओर, प्रिंस यादव भी 7 मैच खेल चुके हैं, लेकिन वो 13 विकेट के साथ खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप की रेस)

आइए नजर डालते हैं इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों पर:

खिलाड़ीमैचविकेटऔसतइकॉनमी
अंशुल कंबोज (CSK)71415.788.95
प्रिंस यादव (LSG)71316.778.38
इशान मलिंगा (SRH)71218.089.43
प्रसिद्ध कृष्णा (GT)61219.839.91
जोफ्रा आर्चर (RR)71118.097.96

IPL इतिहास के पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूरे सीजन में जो गेंदबाज अपनी गेंदों से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों का शिकार करता है, उसे टूर्नामेंट के अंत में प्रतिष्ठित 'पर्पल कैप' से नवाजा जाता है। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान हर मैच के बाद यह कैप पॉइंट्स टेबल की तरह ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के सिर सजती और बदलती रहती है।

नीचे देखिए 2008 से लेकर 2025 तक के पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट:

सीजनखिलाड़ीटीममैचविकेट
2008सोहेल तनवीरराजस्थान रॉयल्स1122
2009आरपी सिंहडेक्कन चार्जर्स1623
2010प्रज्ञान ओझाडेक्कन चार्जर्स1621
2011लसिथ मलिंगामुंबई इंडियंस1628
2012मोर्ने मोर्केलदिल्ली डेयरडेविल्स1625
2013ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स1832
2014मोहित शर्माचेन्नई सुपर किंग्स1623
2015ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स1626
2016भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद1723
2017भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद1426
2018एंड्रयू टायकिंग्स इलेवन पंजाब1424
2019इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स1726
2020कगिसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स1730
2021हर्षल पटेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1532
2022युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्स1727
2023मोहम्मद शमीगुजरात टाइटंस1728
2024हर्षल पटेलपंजाब किंग्स1424
2025प्रसिद्ध कृष्णागुजरात टाइटंस1525

Post a Comment

और नया पुराने