Who Will Win IPL 2026, Suresh Raina Prediction: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और हर फैन के दिमाग में बस एक ही सवाल है- आखिर इस बार का चैंपियन कौन होगा? टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस सवाल का जवाब दे दिया है!
![]() |
| image credit: iplt20 |
रैना ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार भी अपना खिताब बचाने में कामयाब रहेगी। आपको बता दें कि 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीतने वाली RCB इस सीजन में भी गजब का खेल दिखा रही है और 9 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।
RCB का पलड़ा क्यों है भारी?
जियो हॉटस्टार पर बातचीत के दौरान रैना ने साफ कहा कि RCB के पास चैंपियन बनने का सबसे तगड़ा चांस है। उन्होंने टीम के बैलेंस, बल्लेबाजों के साफ रोल और कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की।
रैना ने कहा, "मुझे लगता है कि RCB अपना खिताब आसानी से बचा सकती है। जिस तरह से उनकी गेंदबाजी काम कर रही है और कप्तान रजत पाटीदार फ्रंट से टीम को लीड कर रहे हैं, वो सच में कमाल है। ये टीम सिर्फ 240-250 का बड़ा स्कोर ही नहीं बना रही, बल्कि हर बल्लेबाज अपना रोल बखूबी समझ रहा है।"
राजस्थान रॉयल्स भी नहीं है किसी से कम!
रैना ने आगे बताया कि राजस्थान रॉयल्स (RR) भी 18 साल बाद खिताब जीतने का पूरा दम रखती है। उन्होंने RR की युवा ब्रिगेड की जमकर तारीफ की।
रैना ने कहा, "आप उनके निडर ओपनर वैभव सूर्यवंशी को देखिए, नई गेंद से जोफ्रा आर्चर का कमाल, बीच के ओवर्स में रवि बिश्नोई की फिरकी और कप्तान रियान पराग की शानदार लीडरशिप। ये एक युवा टीम है, लेकिन जिस तरह का निडर क्रिकेट ये खेल रहे हैं, उसे देखना अपने आप में एक शानदार अनुभव है।" बता दें कि RR फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस भी है रेस में
रैना ने गुजरात टाइटंस (GT) को भी एक मजबूत दावेदार माना है। 10 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद इस टीम के बारे में रैना ने कहा, "गुजरात की टीम एकदम सही समय पर फॉर्म में लौटी है। राशिद खान अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और कप्तान शुभमन गिल भी अब दमदार स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।" हालांकि, इन सब के बावजूद रैना का आखिरी फैसला यही है कि ट्रॉफी उठाने का सबसे बड़ा चांस RCB के पास ही है।
Tags: Suresh Raina IPL prediction, Who will win IPL 2026, RCB IPL 2026, Rajat Patidar captain, Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Gujarat Titans, Shubman Gill, Riyan Parag, IPL 2026 points table, cricket news Hindi

एक टिप्पणी भेजें