Predicted CSK Playing XI vs MI: धोनी खेलेंगे या नहीं? मैच से पहले सामने आया सबसे बड़ा अपडेट, संजू और गायकवाड़ करेंगे धमाका! IPL 2026

एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? ये सवाल हर CSK फैन की जुबां पर है, लेकिन अभी तक इसका कोई पक्का जवाब नहीं मिला है। सारे इशारे तो यही बता रहे हैं कि माही शायद इस मैच में भी डगआउट में ही बैठे नजर आएं।

image credit: iplt20

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बार फिर अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर लौट आई है और इस बार मुकाबला उनके सबसे बड़े राइवल मुंबई इंडियंस (MI) से है। इस हाई-वोल्टेज मैच में सिर्फ टीम कॉम्बिनेशन ही नहीं, बल्कि सबसे बड़ी चर्चा का विषय एमएस धोनी ही बने हुए हैं। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद CSK अब थोड़ी लय में लौटती दिख रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पॉइंट्स टेबल के बीच में फंसी चेन्नई इस वक्त कोई भी गलती करने के मूड में नहीं है, खासकर तब जब सामने संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस हो। मोमेंटम भले ही थोड़ा चेन्नई के पक्ष में हो, लेकिन हर किसी का ध्यान धोनी पर ही अटका है।

एम एस धोनी MI के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

एक बार फिर माही ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। नेट्स में वो काफी फिट नजर आ रहे थे। उनका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो शानदार पुल शॉट मारते दिख रहे हैं और हार्दिक पांड्या पीछे से कहते नजर आते हैं- "माही भाई, लव यू।" लेकिन सच तो ये है कि धोनी पिछले कई मैचों से लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। मुंबई में हुए पिछले मैच से पहले भी उन्होंने खूब पसीना बहाया था, लेकिन खेलने से मना कर दिया। गुजरात टाइटंस वाले पिछले मैच में भी खबर आई थी कि धोनी ने खुद को टीम से बाहर रखा ताकि सेट हो चुका विनिंग कॉम्बिनेशन ना बिगड़े।

हालात अभी भी वहीं के वहीं हैं। रेवस्पोर्ट्ज़ (RevSportz) की रिपोर्ट के मुताबिक, खेलने का आखिरी फैसला पूरी तरह से माही पर छोड़ दिया गया है और अभी तक उन्होंने अपने खेलने की कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है। फैसला लेने की डेडलाइन शाम 5 बजे तक की है, जब टीम होटल से चेपॉक के लिए निकलेगी। आपको बता दें कि धोनी जानबूझकर मैच के दिन टीम बस में बाकी खिलाड़ियों के साथ सफर नहीं कर रहे हैं, ताकि टीम का फोकस खेल से ना हटे।

टीम मैनेजमेंट के नजरिए से भी देखें तो अभी धोनी को बाहर रखने में ही समझदारी लग रही है। टीम का कॉम्बिनेशन धीरे-धीरे सेट हो रहा है। अगर माही आते हैं तो मिडिल ऑर्डर से लेकर विकेटकीपिंग तक कई बड़े बदलाव करने पड़ेंगे। कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी इशारा कर चुके हैं कि धोनी अभी भी अपनी पिंडली (calf) की चोट को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं।

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेंगी नजरें

संजू सैमसन इस सीजन CSK के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हुए हैं। 8 पारियों में उन्होंने 170 के करीब खतरनाक स्ट्राइक रेट से 304 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 2 शानदार शतक भी शामिल हैं। सबसे खास बात ये है कि एक शतक तो इसी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया था! उनकी इस धाकड़ फॉर्म ने विकेट के पीछे धोनी की कमी को महसूस नहीं होने दिया है।

वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी फ्रंट से लीड कर रहे हैं। भले ही वो अभी अपनी बेस्ट फॉर्म में ना हों, लेकिन मुंबई के खिलाफ उनका बल्ला आग उगलता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गायकवाड़ के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 10 पारियों में 39.12 की शानदार औसत और 151.94 के स्ट्राइक रेट से कुल 313 रन बनाए हैं। इसमें तीन बेहतरीन फिफ्टी शामिल हैं, और नाबाद 88 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। इसके अलावा, टी20 में कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ तो उनका स्ट्राइक रेट 180 के भी पार चला जाता है!

नंबर 3 पर पावरप्ले में ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए चेन्नई सरफराज खान को आजमा सकती है, जिसका मतलब है कि उरविश पटेल का पत्ता कट सकता है। आयुष म्हात्रे पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। डेवाल्ड ब्रेविस मिडिल ऑर्डर में बड़ा धमाका करने का दम रखते हैं, हालांकि इस सीजन अब तक उनका औसत सिर्फ 16 का रहा है और उन्हें एक बड़ी पारी की सख्त तलाश है। वहीं, शिवम दुबे हमेशा की तरह स्पिनरों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार रहेंगे।

लगातार फेल होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट कार्तिक शर्मा पर पूरा भरोसा जता रहा है और वही एमएस धोनी की जगह खेल रहे हैं। मैनेजमेंट उन्हें फ्यूचर के खिलाड़ी के तौर पर देख रहा है। जेमी ओवरटन एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में टीम को बढ़िया बैलेंस देते हैं। दूसरी तरफ अकील होसैन चुपचाप टीम का सबसे बड़ा हथियार बन चुके हैं। मुंबई के खिलाफ उनके 17 रन देकर 4 विकेट के स्पेल को कोई नहीं भूला है और उनकी फिरकी एक बार फिर MI के बल्लेबाजों को फंसा सकती है।

स्पिन डिपार्टमेंट में नूर अहमद उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। तेज गेंदबाजी की बात करें तो मुकेश चौधरी की वापसी होने की पूरी उम्मीद है, वहीं अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह पेस अटैक को पूरा करेंगे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन:

  • ओपनर्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
  • मिडिल ऑर्डर: सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस ✈️, शिवम दुबे
  • फिनिशर / ऑलराउंडर: कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन ✈️
  • स्पिनर्स: अकील होसैन ✈️, नूर अहमद ✈️
  • तेज गेंदबाज: मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज
  • इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह (तेज गेंदबाज)

Tags: CSK vs MI IPL 2026, MS Dhoni playing 11 update, Chennai Super Kings playing 11, Mumbai Indians vs CSK Hindi news, Ruturaj Gaikwad vs MI, Sanju Samson form, Dream11 prediction Hindi, cricket updates IPL, Chepauk pitch report

Post a Comment

और नया पुराने
WhatsApp Telegram