MS Dhoni Last IPL Match: IPL में 5 बार की चैंपियन और 5 बार की उपविजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना आखिरी खिताब 2023 में जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के थे। लेकिन उसके बाद से थाला की बढ़ती उम्र का असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखने लगा। 2024 में टीम 5वें और 2025 में सबसे आखिरी यानी 10वें पायदान पर रही।
![]() |
| image credit: iplt20 |
बात अगर IPL 2026 की करें, तो चेन्नई ने अब तक 9 में से 4 मैच जीते हैं और 8 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी पूरी तरह से जिंदा हैं, लेकिन हर मैच के साथ फैंस के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है, क्या धोनी अगला मैच खेलेंगे या नहीं?
धोनी अगला मैच खेलेंगे या नहीं?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले जब चेन्नई की टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच एरिक सिम्मंस से सबसे पहला सवाल धोनी को लेकर ही पूछा गया। इस पर सिम्मंस ने जो जवाब दिया, उसने फैंस की चिंता बढ़ा दी।
उन्होंने कहा, "एमएस धोनी के बारे में अपडेट देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वह फिलहाल दिल्ली में हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है। वह जब तैयार होंगे, तभी मैदान पर लौटेंगे।"
इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली वाले मैच के दौरान धोनी डगआउट में भी नजर नहीं आएंगे। IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले धोनी की पिंडली (calf) में चोट लग गई थी। इसके बाद वह कुछ मैचों में नेट्स पर बल्लेबाजी करते तो दिखे, लेकिन मैदान पर उनकी वापसी अब तक नहीं हो पाई है।
क्या 10 मई को चेपॉक में होगा धोनी का आखिरी मैच?
एमएस धोनी हमेशा अपने अनप्रेडिक्टेबल फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उनका अगला कदम क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। लेकिन धोनी ने एक बार खुद कहा था, "मैं हमेशा अपना क्रिकेट प्लान करता हूं। मेरा आखिरी वनडे मैच मेरे होमटाउन रांची में था, और मुझे उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा।"
अगर पिछले दो सालों में धोनी के प्रदर्शन पर नजर डालें:
- 2024: 161 रन (स्ट्राइक रेट 221), 13 कैच, 10 स्टंपिंग
- 2025: 196 रन (स्ट्राइक रेट 136), 12 कैच, 6 स्टंपिंग
इन आंकड़ों और धोनी की उम्र को देखते हुए अगले साल उनके खेलने की संभावना बहुत कम नजर आती है। ऐसे में चेन्नई को इस सीजन का अपना आखिरी घरेलू मैच 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चेपॉक में खेलना है। तो क्या 10 मई को 'थाला' हमेशा के लिए क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह देंगे?
IPL 2026 में चेन्नई का अब तक का सफर
- राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया (गुवाहाटी)
- पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया (चेन्नई)
- बैंगलोर ने चेन्नई को 43 रनों से हराया (बैंगलोर)
- चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया (चेन्नई)
- चेन्नई ने कोलकाता को 32 रनों से हराया (चेन्नई)
- हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया (हैदराबाद)
- चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया (मुंबई)
- गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया (चेन्नई)
- चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया (चेन्नई)
IPL 2026 में चेन्नई के बाकी बचे मैच
- 6 मई: दिल्ली के खिलाफ (दिल्ली में)
- 10 मई: लखनऊ के खिलाफ (चेन्नई में)
- 15 मई: लखनऊ के खिलाफ (लखनऊ में)
- 18 मई: हैदराबाद के खिलाफ (दिल्ली में)
- 26 मई: गुजरात के खिलाफ (अहमदाबाद में)
- दिल्ली के खिलाफ (दिल्ली में)
Tags: MS Dhoni IPL 2026, CSK vs DC match, Dhoni retirement IPL, MS Dhoni last match, Chennai Super Kings, Eric Simons, IPL news Hindi, Chepauk stadium, cricket news in Hindi, Thala Dhoni, IPL schedule.

एक टिप्पणी भेजें