IPL 2026 Most Watched Team: चेन्नई का जलवा! धोनी के बिना भी CSK ने RCB और MI को पछाड़ा, संजू सैमसन ने मचाया गदर

IPL 2026 Most Watched Team: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें 'थला' की टीम क्यों कहा जाता है। भले ही ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम ने हाल ही में जीत की लय पकड़ी हो, लेकिन फैंस के बीच इनकी दीवानगी सातवें आसमान पर है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, CSK ने व्यूअरशिप और सोशल मीडिया चर्चा के मामले में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) को भी पीछे छोड़ दिया है।

image credit: iplt20/BCCI

हैरानी की बात ये है कि सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद RCB इस बार टॉप पर जगह बनाने में नाकाम रही है, जबकि उनका प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है।

टीवी और मोबाइल पर सिर्फ चेन्नई का राज

ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, IPL 2026 में चेन्नई के हर मैच को औसतन 30.8 करोड़ (308 Million) लोग देख रहे हैं। इस लिस्ट में RCB दूसरे नंबर पर है, जिसे हर मैच में 30.3 करोड़ लोग देख रहे हैं। इनके बाद मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का नंबर आता है।

चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं। खास बात ये है कि इस बार चेन्नई की सबसे बड़ी ताकत संजू सैमसन बनकर उभरे हैं। आंकड़ों की मानें तो जब-जब संजू ने 30 से ज्यादा रन बनाए हैं, चेन्नई ने वो मैच जीता है।

बिना धोनी के भी बरकरार है 'चेन्नई एक्सप्रेस' का जलवा

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन के शुरू होने से पहले ही पैर की चोट (Calf Injury) की वजह से बाहर हैं और अभी तक मैदान पर नहीं लौटे हैं। इसके बावजूद फैंस का प्यार चेन्नई के लिए जरा भी कम नहीं हुआ है। बिना धोनी के भी CSK टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टीम बनी हुई है।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल SRH पहले नंबर पर है, जबकि RCB तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर काबिज है। मुंबई इंडियंस इस वक्त 9वें पायदान पर संघर्ष कर रही है।

सोशल मीडिया पर भी चेन्नई का ही शोर

मैदान के बाहर यानी सोशल मीडिया पर भी 'येलो आर्मी' का ही डंका बज रहा है। इंटरनेट पर हो रही क्रिकेट की कुल चर्चाओं में से 22% हिस्सा अकेले चेन्नई सुपर किंग्स का है। वहीं 21% के साथ RCB दूसरे और 13% के साथ मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर है।

साफ है कि चाहे मैच टीवी पर देखना हो या इंटरनेट पर अपनी टीम के लिए बात करनी हो, फैंस के दिल में इस वक्त सिर्फ चेन्नई ही बसी है।

Tags: CSK vs RCB, most watched team IPL 2026, Chennai Super Kings news, Sanju Samson CSK, MS Dhoni injury update, IPL viewership records, Star Sports IPL data, social media trend IPL, Mumbai Indians, cricket news Hindi, Ruturaj Gaikwad, IPL 2026 points table

Post a Comment

और नया पुराने
WhatsApp Telegram