Arshdeep Singh Vlogs Banned: अर्शदीप सिंह पर BCCI का हंटर! IPL में व्लॉग बनाने पर लगी रोक, चहल वाले वीडियो से मचा था बवाल

Arshdeep Singh Vlogs Banned: पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपने व्लॉग्स (Vlogs) को लेकर चर्चा में थे। 

(Photo: Arshdeep Singh Instagram)

लेकिन अब उनके इन वीडियोज पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। BCCI ने अर्शदीप के आईपीएल 2026 के दौरान व्लॉग बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

क्यों लगा अर्शदीप पर ये बैन?

दरअसल, अर्शदीप लगातार टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती-मजाक वाले वीडियो बना रहे थे। लेकिन पिछले कुछ वीडियोज ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया था। एक वीडियो में वो टीम के साथी शशांक सिंह की कैचिंग का मजाक उड़ाते दिखे, तो वहीं एक अन्य वीडियो में युजवेंद्र चहल वेपिंग (Vaping - ई-सिगरेट) करते नजर आ गए। इन वीडियोज के बाहर आने से टूर्नामेंट और खिलाड़ियों की इमेज को लेकर एक नेगेटिव माहौल बन रहा था।

7 मई की एडवाइजरी के बाद गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक, 7 मई को BCCI ने खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर एक सख्त एडवाइजरी जारी की थी। इसी के बाद अर्शदीप को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वो बचे हुए मैचों के दौरान कोई व्लॉग शूट न करें।

इतना ही नहीं, बाकी सभी टीमों के खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि होटल या वेन्यू के अंदर का कोई भी वीडियो टूर्नामेंट खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर बिल्कुल पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए।

हनी ट्रैप का डर और BCCI के कड़े नियम

BCCI ने इस सीजन सिर्फ व्लॉग्स ही नहीं, बल्कि कई अन्य चीजों पर भी तगड़ा शिकंजा कसा है। टूर्नामेंट के दौरान टीमों के साथ बाहरी या अनधिकृत लोगों के सफर करने और होटल में रुकने पर पाबंदी लगा दी गई है। टीम मालिकों के भी खिलाड़ियों से मिलने की जगहें तय कर दी गई हैं।

बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट को इस बात की भनक लगी थी कि कई खिलाड़ी गर्लफ्रेंड्स के साथ सफर कर रहे हैं और होटल में रुक रहे हैं। ऐसे में BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी को अलर्ट करते हुए कहा है कि खिलाड़ी 'हनी ट्रैप' या अन्य विवादों में फंस सकते हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते देखे गए थे। वहीं, टीम मैनेजर रोमी भिंडर भी डगआउट के पास मोबाइल चलाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इन सब घटनाओं को देखते हुए अब बोर्ड किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है।

Tags: Arshdeep Singh vlogs, BCCI bans Arshdeep Singh, IPL 2026 news Hindi, Yuzvendra Chahal vaping, Riyan Parag, cricket news Hindi, Punjab Kings, BCCI IPL advisory, honey trap IPL, Shashank Singh

Post a Comment

और नया पुराने
WhatsApp Telegram